किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा है कि अभिनेत्री ममता कुलकर्णी संन्यास लेने के बाद भी ऐक्टिंग जारी रख सकती हैं लेकिन वह सिर्फ धार्मिक पात्र का रोल निभा सकेंगी। ममता महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी हैं। लक्ष्मी नारायण ने कहा, "हम किसी को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने पर रोक नहीं लगाएंगे।"