महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर इंडोनेशियाई नागरिक रोहाना को भारतीय वोटर आईडी दिखाकर नेपाल से भारत में घुसने की कोशिश में पकड़ा गया। उसके पास 'ली किम लिएन' नाम से वोटर आईडी, पैन और आधार कार्ड मिले। भारतीय रोजगार वीजा 9 नवंबर को समाप्त हो चुका था। पुलिस ने धोखाधड़ी और आव्रजन अधिनियम में केस दर्ज किया है।