ऐक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने अपने नए ब्लॉग में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की शूटिंग के अनुभव साझा किए हैं। वीडियो में सुनील ग्रोवर ने उनसे पूछा, "शो में जब कॉमेडियन आपका मज़ाक उड़ाते हैं तो कैसा लगता है।" इसपर अर्चना ने कहा, "मुझे बुरा नहीं लगता...सभी अपने हैं...कोई बाहर का बोलकर तो देखे।"