पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर सुनील जोशी ने निजी कारणों के चलते आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाज़ी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। जोशी आईपीएल-2023 से पहले पंजाब किंग्स की टीम से गेंदबाज़ी कोच के रूप में जुड़े थे और इस साल की शुरुआत में वह फाइनल में जगह बनाने वाली टीम का भी हिस्सा रहे।