सुनील पाल ने सलमान खान के ‘बिग बॉस’ पर निकाली भड़ास, बोले- ‘गटर शो’ बंद करो
कॉमेडियन सुनील पाल ने अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' को बंद करने की बात कहते हुए इसे दुनिया का सबसे कलंकित और गटर शो बताया है। उन्होंने कहा, ''एक से एक कांड करने वाले लड़के-लड़कियां शो में आते हैं...हर हर गंगे...सब के सब नंगे।'' सुनील ने सलमान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हमने बनाया है।