लद्दाख में सियासी बवाल, सोनम वांगचुक के लेह जाने पर लगी 60 दिन की रोक

लद्दाख प्रशासन ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की लेह में आवाजाही पर 60 दिनों के लिए रोक लगाई है, जो 11 नवंबर से लागू है। स्थानीय चुनावों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। पुलिस ने उनकी गतिविधियों को संभावित खतरा बताया है। वांगचुक चुनाव के समय को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं।