ऐक्ट्रेस सोनल चौहान को हाल ही में जुहू (मुंबई) में स्पॉट किया गया और उनका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके लुक और स्टाइल की तारीफ की है। 38 वर्षीय सोनल ने 2008 में ऐक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' में अपना जलवा बिखेरा था और उस समय वह नैशनल क्रश बन गई थीं।