स्पॉटबॉय से लेकर प्रोड्यूसर तक सभी को एक जैसा ट्रीट करते हैं शाहरुख: रेणुका शहाणे

सीरियल 'सर्कस' में ऐक्टर शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी ऐक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने कहा है, "मैंने उनको 36 घंटे तक काम करते देखा है। वह कभी थकते नहीं थे और बहुत मेहनती थे।" उन्होंने कहा, "शाहरुख स्पॉटबॉय से लेकर प्रोड्यूसर तक सभी को एक जैसा ट्रीट करते हैं। महिलाओं के साथ भी वह काफी अच्छा व्यवहार करते हैं।"