inshorts

'पहले अपने देश के नागरिकों की बात करें', विदेशी नेता के 'वोट चोर' नारे पर SC की दो टूक

सुप्रीम कोर्ट ने भारत समिट 2026 में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे वाले वीडियो Meta से हटाने और SIT जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। पीठ ने कहा, "आपको यह मुद्दा उठाना चाहिए कि सरकार इस देश के नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नियंत्रित कर सके...फिर विदेशियों की बात करें।"