सुप्रीम कोर्ट ने सपा नेता आज़म खान को राहत देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा, जिसने मई 2024 में आज़म खान की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले में उनकी पत्नी तंजीन फातिमा/बेटे अब्दुल्ला आजम को भी राहत दी है।