मुंबई एयरपोर्ट की ड्यूटी-फ्री दुकानों में अदाणी समूह से जुड़ी कंपनियां निकोटीन पाउच बेच रही थीं। जांच में स्वीडन से आयात किए गए पाउच मिलने के बाद अधिकारियों ने इनकी बिक्री रोकने का आदेश दिया। इसके खिलाफ कंपनियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जिस पर कोर्ट ने अब केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।