सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के तिरुप्परंकुंद्रम में विवादित दीपथून पर 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम जलाने की विशेष अनुमति दी है। फिलहाल, आम श्रद्धालुओं की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी और केवल अधिकृत मंदिर प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी ही जा सकेंगे। कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया कि यह अनुमति भविष्य में स्थाई अधिकार नहीं बनेगी।