सुप्रीम कोर्ट ने 'एक देश, एक चुनाव' को लेकर संसदीय समिति के साथ बैठक की रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने 'एक देश, एक चुनाव' से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर संसदीय समिति के साथ 6-अक्टूबर को होने वाली बैठक रद्द कर दी है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अदालत ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन कोर्ट के सामने न्यायिक समीक्षा का विषय बन सकता है इसलिए इस मुद्दे पर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा करना उचित या वांछनीय नहीं होगा।