सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी को लेकर निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना याचिका हुई दायर

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट (एससी) और मुख्य न्यायाधीश पर की गई टिप्पणी को लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने उनके खिलाफ एससी में अवमानना याचिका दायर की है। वहीं, एससी बार असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदीश अग्रवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि बीजेपी नेताओं को न्यायपालिका पर टिप्पणी से रोका जाए।