सुप्रीम कोर्ट से रणवीर अलाहबादिया को मिली राहत, शो शुरू करने की दी गई इजाज़त
सुप्रीम कोर्ट ने विवादित टिप्पणी मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को राहत देते हुए उनके शो 'द रणवीर शो' को फिर से शुरू करने की इजाज़त दे दी है। कोर्ट ने रणवीर को हिदायत दी है कि वह शो पब्लिश करते वक्त मर्यादाओं का ख्याल रखें। कोर्ट ने रणवीर को विदेश यात्रा की इजाज़त देने से इनकार कर दिया है।