1 घंटे में शादी न होती तो लौट जाते पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक ने खोला राज़

कपिल शर्मा शो पर 'ये प्रेम मोल लिया' के प्रमोशन के दौरान ऐक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने खुलासा किया है कि पंकज कपूर ने शादी के लिए सिर्फ 1 घंटे की समय-सीमा तय की थी। उन्होंने बताया कि पंकज ने कहा था कि यदि 1 घंटे में शादी न हुई तो वह चले जाएंगे। पंकज-सुप्रिया ने 1988 में शादी की थी।