सुप्रिया सुले का दावा- 'लाडकी बहिन योजना' में 14000 पुरुषों को मिले ₹21 करोड़, CBI जांच हो

एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में अगस्त-2024 में शुरू हुई 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के तहत 14,000 पुरुषों को करीब ₹21 करोड़ का लाभ मिला है। सुले ने इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने मामले पर कहा कि अगर ऐसे लाभार्थी पाए गए तो उनसे पैसा वसूला जाएगा।