अजित पवार विमान हादसे की जांच को लेकर रोहित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर वीएसआर कंपनी के मालिकों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने फडणवीस की मफलर पहने तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री और वीएसआर मालिक के बीच नज़दीकियों के चलते कंपनी की जांच नहीं हो रही। सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।