आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि भगवान हनुमान, सुपरमैन और स्पाइडर-मैन से अधिक शक्तिशाली और अर्जुन बैटमैन व आयरनमैन जैसे योद्धाओं से भी श्रेष्ठ हैं। उन्होंने कहा कि 'रामायण' और 'महाभारत' की कहानियां 'अवतार' जैसी लोकप्रिय फिल्मों से कहीं अधिक समृद्ध हैं। बकौल मुख्यमंत्री, दुनिया में भगवान राम से बड़ा कोई नहीं हो सकता।