inshorts

सैफ अली खान को बाबा सिद्दीकी के किलर ने दी हत्या की धमकी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर के नाम से यह धमकी दी गई है। पुलिस जांच कर रही है कि धमकी वास्तव में जीशान ने दी है या किसी ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है।