सैफ अली खान के स्टाफ मेंबर ने बांग्लादेशी आरोपी की हमलावर के रूप में की पहचान

मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस द्वारा गुरुवार को ऐक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में कराई गई शिनाख्त परेड में सैफ के 2 घरेलू स्टाफ मेंबर ने बांग्लादेशी आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की हमलावर के रूप में पहचान की। बकौल रिपोर्ट, शिनाख्त करने वाले दोनों स्टाफ 16 जनवरी को हुई घटना के दौरान सैफ के घर पर मौजूद थे।