अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि उनके बेटे तैमूर अली खान चाहते हैं कि उनके घर में उन पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स को माफ कर देना चाहिए। सैफ ने इसकी वजह बताते हुए कहा, "तैमूर को लगता है कि वह इंसान भूखा था।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे भी लगता है कि उसे माफ कर दिया होता।"