मुंबई पुलिस ने ऐक्टर सैफ अली खान पर उनके आवास में चाकू से हमला करने के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की ज़मानत याचिका का विरोध किया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और वह भारत से भाग सकता है। बकौल पुलिस, आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है जो भारत में अवैध रूप से रह रहा है।