अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहज़ाद को बांद्रा कोर्ट ने 29 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शहज़ाद की कस्टडी 24 जनवरी को खत्म हो गई जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने 7 दिनों की कस्टडी मांगी थी।