inshorts

सैफ के बेटे इब्राहिम को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे करण जौहर, कहा- फिल्में उनके खून में हैं

फिल्ममेकर करण जौहर ने ऐक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने की घोषणा की है। जौहर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मैं इस परिवार को पिछले 40 वर्षों से जानता हूं। फिल्में उनके खून में हैं।" उन्होंने लिखा, "इब्राहिम लोगों के दिलों में जगह बनाने आ रहे हैं। थोड़ा इंतज़ार करिए।"