मुंबई पुलिस ने कहा है कि अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल फकीर के जांच में फिंगरप्रिंट्स के कई सैंपल मैच हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल फाइनल रिपोर्ट का इंतज़ार है जिसके बाद उसे कोर्ट में दोषी साबित करना आसान होगा। 16 जनवरी को सैफ अली खान पर उनके घर में हमला हुआ था।