कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल ने कहा, "प्रोसेस को हाईजैक कर सॉफ्टवेयर के ज़रिए वोटरों के नाम डिलीट किए गए...14 मिनट में 12 वोट डिलीट हुए।" उन्होंने कहा, "हर चुनाव में वोटरों के नाम काटे गए। कर्नाटक के आलंद में 6,018 वोट डिलीट किए गए।"