अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान सीज़फायर में मध्यस्थता को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर के जवाब पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जयशंकर ने कहा कि कुछ दिनों तक प्रधानमंत्री ने ट्रंप से बात नहीं की लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा कि मध्यस्थता में अमेरिका की भूमिका नहीं थी।"