सैफ अली खान ने की करीना कपूर की तारीफ, सारा-इब्राहिम से रिश्ते सुधारने का दिया श्रेय
फिल्मकार और होस्ट करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में सैफ अली खान ने करीना कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि वह सारा और इब्राहिम के साथ बहुत अच्छे से पेश आती हैं और चीजों को आसान बना देती हैं। करीना ने बताया कि तैमूर और जहांगीर का इब्राहिम के साथ खास तालमेल है।