सैफ ने बताया दोबारा हमलावर का सामना करना पड़े तो अब उससे कैसे निपटेंगे

अभिनेता सैफ अली खान से पूछा गया कि अगर उनके घर में घुसे हमलावर से फिर सामना हुआ तो अब वह उससे कैसे निपटेंगे। सैफ ने कहा, "पहले लाइट जलाऊंगा और हमलावर से पूछूंगा 'क्या तुम मुझे जानते हो?'" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमलावर कहेगा...गलत घर में घुस गया...मैं उसे कहूंगा कि...चाकू नीचे रख दो और बात करो।"