inshorts

सैफ अली खान ने बताया कैसा रहा प्रिंस विलियम से मिलना, इन विषयों पर हुई बातचीत

अभिनेता सैफ अली खान ने मुंबई में प्रिंस विलियम से मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच भारतीय और ब्रिटिश फिल्म इंडस्ट्री के सहयोग, फिल्मों, गानों और क्रिकेट पर चर्चा हुई। इस दौरान सैफ के दिवंगत पिता और पूर्व क्रिकेटर टाइगर पटौदी के खेल का भी जिक्र आया।