मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है, "पूरी इंडस्ट्री खुश है कि वह ठीक हैं।" अक्षय ने कहा, "यह सैफ की बहादुरी थी कि उन्होंने अपने परिवार की रक्षा की और उन्हें मेरा सलाम है।" गौरतलब है कि सैफ पर हमले करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।