अभिनेता सैफ अली खान ने खुद पर हमले को फेक बताए जाने पर कहा है, "ऐसी चीज़ें अपेक्षित होती हैं...कुछ लोग मज़ाक उड़ाएंगे, विश्वास नहीं करेंगे...ठीक भी है...हर चीज़ पर लोग सहानुभूति दिखाने लगे तो ज़िंदगी नीरस हो जाएगी।" उन्होंने ऑटोरिक्शा से अस्पताल जाने पर कहा, "रात में ड्राइवर नहीं रुकते...मुझे चाबियां नहीं मिलीं वरना मैं खुद गाड़ी चला लेता?"