ऐक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहज़ाद को बांद्रा कोर्ट ले जाते समय वैन अचानक रास्ते में बंद हो गई जिसे पुलिसकर्मियों ने धक्का लगाया। काफी देर तक वैन को धक्का लगाने के बाद जब वैन स्टार्ट नहीं हुई तो पुलिस आरोपी को दूसरी कार में कोर्ट लेकर गई। घटना का वीडियो सामने आया है।