सैफ पर हमले के मामले में आया नया ट्विस्ट; ऐक्टर के घर पर मिले फिंगरप्रिंट आरोपी से नहीं हुए मैच

सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार हुए मोहम्मद शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट अभिनेता के घर से लिए गए फिंगरप्रिंट के 19 सैंपल से मैच नहीं हुए हैं। 'एनडीटीवी' ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि सीआईडी ​​ने मुंबई पुलिस को टेस्ट का परिणाम नेगेटिव बताया है। पुलिस ने टेस्ट के लिए और सैंपल भेजे हैं।