BJP का दावा- सुबह सैर पर निकले थे लालू यादव, पेशी पर कोर्ट पहुंचे तो व्हीलचेयर पर आए नज़र
बीजेपी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का वीडियो शेयर कर दावा किया है कि दिल्ली में कोर्ट में व्हीलचेयर पर पहुंचने से पहले वह सुबह सैर पर निकले थे। बीजेपी ने लिखा, "लालू की व्हीलचेयर पर दया बटोरने की कोशिश हुई नाकाम!" गौरतलब है, कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए हैं।