यूपी एनडीए में जेडीयू का रास्ता रोकेगी सुभासपा, राजभर के बेटे ने बीजेपी को चेताया
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने बीजेपी को चेतावनी दी है कि बिहार के एनडीए सहयोगी दलों JDU और LJP को यूपी में गठबंधन का हिस्सा ना बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर उनकी पार्टी दूसरा राजनीतिक विकल्प तलाशेगी। अरविंद ने बिहार में सुभासपा को एनडीए में जगह नहीं मिलने का हवाला दिया।