संभल (यूपी) के सीओ अनुज चौधरी के पिता चौधरी बृजपाल सिंह ने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "कोई कह रहा है मार दो...कोई कुछ और कह रहा है...ऐसे बयान से आईएसआई और पाकिस्तान तक बात जा रही है।" अनुज ने कहा था, "मुसलमानों को रंग से तकलीफ है...तो वे होली के दिन बाहर न निकलें।"