inshorts

यूपी में पदयात्रा रोकने पर संतों ने बैरीकेड तोड़े, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

संभल (यूपी) में महंत ऋषिराज गिरी के नेतृत्व में कैला देवी धाम से हरिहर मंदिर के लिए पदयात्रा निकाली गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोका तो संत और श्रद्धालु उसे धकेलकर आगे बढ़ गए। इस दौरान संतों की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई और एक महिला पुलिसकर्मी गिर गई। अधिकारियों के समझाने पर यात्रा मंदिर परिसर में समाप्त हुई।