स्मृति के मंगेतर पलाश को मुंबई के अस्पताल में किया गया शिफ्ट, तनाव के चलते बिगड़ी तबीयत: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर स्मृति मांधना के मंगेतर पलाश मुच्छल को एसआरवी अस्पताल (मुंबई) में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले वह सांगली के अस्पताल में भर्ती थे। बकौल रिपोर्ट्स, कॉन्सर्ट्स और शादी समारोहों के लिए लगातार यात्रा करने के चलते वह तनाव में थे। स्मृति के पिता को कथित हार्ट अटैक आने के चलते कपल की शादी टल गई।