inshorts

48 वर्ष की उम्र में 'बालिका वधू' फेम स्मिता बंसल ने पति संग दोबारा रचाई शादी

टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी की सास का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री स्मिता बंसल ने 48-साल की उम्र में पति अंकुश मोहला के साथ दोबारा शादी की है। शादी की 25वीं सालगिरह पर उन्होंने ईसाई रीति-रिवाज से व्हाइट वेडिंग की। स्मिता ने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाया और पति संग जमकर डांस किया।