स्मृति मांधना के पिता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, शादी की तारीख पर सस्पेंस बरकरार: रिपोर्ट
'इंडिया टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर स्मृति मांधना के पिता श्रीनिवास अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है और खतरे से बाहर हैं। श्रीनिवास को स्मृति व पलाश मुच्छल की शादी की तैयारियों के बीच कथित तौर पर हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। शादी की नई तारीख पर परिवार ने कोई जानकारी नहीं दी है।