ऐक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने 'जो लोग किसी अन्य रिश्ते में चले गए हैं या आगे बढ़ चुके हैं, उन्हें लेकर आपका नज़रिया क्या है?' सवाल पर कहा है, "मैंने जीवन में बहुत कुछ झेला है इसलिए इस पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे सकती।" उन्होंने 'क्या आपको उनसे ईर्ष्या होती है?' सवाल पर कहा, "ईर्ष्या सभी बुराइयों की जड़ है।"