स्मार्टफोन्स के लिए नए सुरक्षा नियमों पर विचार कर रही सरकार, सोर्स कोड शेयर करने का प्रस्ताव

सरकार स्मार्टफोन्स के लिए नए सुरक्षा नियमों पर विचार कर रही है जिनमें कंपनियों से सोर्स कोड साझा करने का प्रस्ताव भी शामिल है। योजना के तहत बड़े सॉफ्टवेयर-अपडेट की जानकारी सरकार को देने और सुरक्षा जांच कराने की बात कही गई है। हालांकि, एप्पल-सैमसंग जैसी कंपनियों ने गोपनीय जानकारी के जोखिम का हवाला देते हुए इसका विरोध किया है।