सोमालिया ने गुरुवार को UAE के राजदूत को 72 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया और अपने राजदूत को भी वापस बुला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। सोमालिया ने UAE पर संप्रभुता उल्लंघन, अनधिकृत सैन्य अड्डे स्थापित करने और केंद्र सरकार विरोधी सशस्त्र बलों को समर्थन देने का आरोप लगाया है।