सोमवार को लोकसभा में पेश नहीं होगा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' बिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक को सोमवार को लोकसभा में पेश नहीं किया जाएगा। यह बिल पहले सोमवार 16 दिसंबर को लोकसभा में पेश होना था लेकिन लोकसभा की संशोधित सूची में यह बिल अब शामिल नहीं है। माना जा रहा है कि इसे सोमवार के बजाय अब किसी और दिन पेश किया जाएगा।