सैयारा ने नौवें दिन बनाया एक और रिकॉर्ड, बनी 2025 की सबसे ज़्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म

Sacnilk के मुताबिक, 'सैयारा' ने 9 दिनों के भीतर भारत में ₹217 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही 'सैयारा' कमाई के मामले में अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को पीछे छोड़ते हुए 2025 की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली 🎞️ बन गई है। 'सैयारा' ने ₹21.5 करोड़ के साथ रिकॉर्ड ओपनिंग की थी।