भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने रविवार को गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान स्ट्राइकर ऐंड पर बेल्स की जगह एक-दूसरे से बदल दी। वहीं, सिराज के रन-अप पर जाने के बाद मार्नस लबुशेन ने बेल्स को वापस पलट दिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, अगले ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर लाबुशेन आउट हो गए।