सिर्फ ₹15,000 में बनी थी रामायण पर पहली भारतीय फिल्म, एक ही ऐक्टर बना था राम और सीता
आज रामायण पर बड़े बजट की फिल्में बन रही हैं लेकिन इसकी सिनेमाई शुरुआत 1917 में दादासाहेब फाल्के की मूक फिल्म 'लंका दहन' से हुई थी। करीब ₹15,000 में बनी इस फिल्म में हनुमान जी द्वारा लंका जलाने का प्रसंग दिखाया गया। अभिनेता अन्ना सालुंके ने राम और सीता, दोनों की भूमिकाएं निभाईं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही।