सिर्फ 17 सीट जीतकर मुख्यमंत्री बन गए थे शिबू सोरेन, 10 दिन के अंदर देना पड़ा था इस्तीफा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। 2005 में झारखंड विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था और शिबू सोरेन ने 17 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। हालांकि, वह बहुमत साबित नहीं कर सके और 10 दिन में ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।